वृंदावन- जयपुर से आए किशोर का यमुना में शव मिलने से सनसनी

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 04 अप्रैल 2026

मथुरा के वृंदावन में घूमने आए जयपुर निवासी 15 वर्षीय विनय लालवानी की यमुना में डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह गोताखोरों ने उसका शव पानीगांव पुल के पास, केशीघाट से करीब 4 किलोमीटर दूर बरामद किया।

जानकारी के मुताबिक, विनय गुरुवार को अपने दोस्त कृष्ण चंद्र मीणा के साथ वृंदावन आया था। दोनों केशीघाट पर स्नान करने पहुंचे, जहां गहरे पानी में जाने से विनय डूब गया। कृष्ण चंद्र ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका।

घटना के बाद स्थानीय नाविकों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और फ्लड PAC को सूचना दी गई, जिन्होंने करीब 48 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।

शनिवार को शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फ्लड PAC मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर स्टीमर के जरिए केशीघाट लाया गया।

विनय के परिवार को सूचना मिलते ही वे जयपुर के प्रताप नगर से वृंदावन पहुंचे। बेटे का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। रंग जी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर