मथुरा में पुलिस के दरोगा का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी

Subscribe






Share




  • National News

योगेश खत्री टीटीआई न्यूज़। मथुरा 03 सितंबर 2026

मथुरा में गोकुल बैराज के पास पुलिस के एक दरोगा का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरोगा के माथे पर गोली लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
मौके पर पुलिस पहुंची की जांच में सामने आया कि मृत 2019 बैच के दरोगा टीएसआई पंकज कुमार यादव थे।

एसपी यातायात राजेश कुमार तिवारी के अनुसार पारिवारिक कलह के चलते उनके द्वारा सरकारी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी की गई प्रतीत होती है। जानकारी के अनुसार, वह एसपी ट्रैफिक के पैरोकार के रूप में तैनात थे।

मामले में एसएसपी श्लोक कुमार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया पंकज कुमार ने सुसाइड किया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। परिवार वालों को सूचना दी गई है। दरोगा में पिस्टल आज ही जारी कराई थी और उसकी पत्नी कांस्टेबल के रूप में थाना सदर बाजार में तैनात है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर