फर्जी सीबाईआई अधिकारी बनकर चौथ वसूली करने वाले गैंग के 06 सदस्य गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

जमुनापार जनपद मथुरा 10.10.2026

थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा फर्जी सीबाईआई अधिकारी बनकर चौथ वसूली करने वाले गैंग के 06 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.10.2026 को समय 03.26 बजे सिहोरा लोहवन चौराहा रोड पर से 06 अभियुक्तगण 1. सूरज कुमार पुत्र राजन धारी  सिंह निवासी मूल निवासी असलान पुर छपरा थाना अरवल जिला अरवल बिहार हाल पता खोडा कालोनी थाना खोडा जिला गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष 2. कुलदीप यादव पुत्र सुभाष चन्द्र यादव निवासी खोडा कालोनी संगम विहार थाना खोडा जिला गाजियावाद उम्र करीब 33 वर्ष 3. करन राणा पुत्र बलराज सिंह निवासी न्यू पालम विहार थाना बजगैडा जिला गुरुग्राम उम्र करीब 30 वर्ष 4 सोनू पुत्र तारा चन्द मूल निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन जिला मथुरा हाल निवासी  लोहवन अम्बेडकर बगीची पार्क थाना जमुनापार जिला मथुरा उम्र करीब 27 वर्ष 5. कुणाल पुत्र सतीश निवासी  450 जेजे कालोनी मदन पुर खादर सरिता विहार कालोनी थाना कालन्दी कुंज दिल्ली उम्र करीब 27 वर्ष 6. रवि पुत्र सरदार सिंह निवासी ग्राम नंगला पोपी थाना रिफाईनरी जिला मथुरा उम्र करीब 40 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 397/26 धारा 319(2), 318(4), 61(2), 308(6) बी0एन0एस0 थाना जमुनापार जनपद मथुरा  को गिरफ्तार किया  गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जमुनापार से आवश्यक विधिक  कार्यवाही की गई । 

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 09.10.2026 को वादी मुकदमा ने थाना जमुनापार, जनपद मथुरा पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर अभियुक्तगण सोनू (निवासी ग्राम देवरेरस, मथुरा), करन राणा (निवासी गुड़गांव, हाल निवासी दिल्ली), कुणाल (निवासी सरिता विहार, दिल्ली), सूरज कुमार (निवासी बिहार, हाल निवासी गाजियाबाद), कुलदीप यादव (निवासी मैनपुरी, हाल निवासी गाजियाबाद) तथा रवि कुमार (निवासी नगला पोपी, मथुरा) के विरुद्ध मु0अ0सं0 397/26 धारा 319(2)/318(4)/61(2)/308(6)/352 बी0एन0एस0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोप है कि इन सभी अभियुक्तों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत फर्जी सीबीआई (CBI) अधिकारी बनकर वादी को गाली-गलौज की और उसे आजीवन कारावास के झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर डराया-धमकाया। इस भय का लाभ उठाकर अभियुक्तों ने वादी से 40 हजार रुपये की चौथ (रंगदारी) वसूलते हुए बड़ी धोखाधड़ी की, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यो के नाम:-
1.प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
2.व0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 अनिल कुमार थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
4.उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
5.है0का0 551 जयवीर सिंह थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
6.कां0 282 सम्पूर्ण सिंह थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
7.कां0 584  लाल सिंह थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर