वात्सल्यग्राम के 24वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन

Subscribe






Share




  • National News

वात्सल्यग्राम के 24वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन
वृंदावन (उमाशंकर राही/राजू चौहान)
वात्सल्य, सेवा एवं संस्कारों की पावन भावना को समर्पित वात्सल्यग्राम के 24 वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल, वृन्दावन में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में परम पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी की पावन उपस्थिति ने सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं मातृस्नेह से ओतप्रोत कर दिया।
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेठ नारायण दास जी, आदरणीय कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदना नृत्य ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
 
इसके उपरांत समविद् गुरुकुलम् बालिका सैनिक स्कूल, कृष्णा ब्रह्म रतन विद्या मन्दिर की,  वैशिष्ट्म की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत “संस्कारम” की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कवि आदरणीय श्री विनीत चौहान जी द्वारा द्वारा “भारत गौरव गाथा” का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम एवं गौरव की भावना का संचार कर दिया।
 
संस्कार, संस्कृति एवं राष्ट्रभावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने सभी को किया भावविभोर
 
समारोह के दौरान हिंदी भाषा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को हिंदी ओलंपियाड सम्मान के अंतर्गत ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त शिक्षकों ने इसे अपने जीवन का प्रेरणादायी क्षण बताया।
 
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार, मातृत्व एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना को सशक्त करना तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
 
कार्यक्रम के अंत में परम पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी ने अपने प्रेरणादायी आशीर्वचनों से सभी को अभिभूत किया। उन्होंने सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति को जीवन का आधार बताते हुए युवाओं से भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
 
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा Cuan तथा इसे अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय बताया।
कार्यक्रम में महामौर विनोद अग्रवाल, आचार्य बद्रीश, डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, पूर्व मंत्री रवि कान्त गर्ग, महेश खण्डेलवाल, सेव नारायण दास जी, परम शक्ति पीठ के राष्ट्रीय सचिवसंजय भैया, समविद की डायरेक्टर सुमनलता, जय भगवान अग्रवाल, अरुण शर्मा, कमाण्डेड ब्रज मोहन पाठक, ओम प्रकाश बंसल, व महामण्डलेश्वर चित्त प्रकाशानन्द जी वेदानद, स्वामी सत्यानन्द गिरि आदि का पावन सानिध्य रहा।
संचालन श्रीमती राधिका राजपूत जी ने किया।
Also Watch 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर