माँ वैष्णो देवी मित्र मण्डल का 20वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Subscribe






Share




  • National News

माँ वैष्णो देवी मित्र मण्डल का 20वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, माँ के फूल बंगले और छप्पन भोग के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

मसानी लिंक रोड स्थित ट्यूलिप रिसोर्ट पर हुआ भव्य जागरण, कटरा धाम की तर्ज पर सजाया गया जागरण पंडाल

मथुरा। माँ वैष्णो देवी मित्र मण्डल (रजि.) द्वारा आयोजित 20वाँ विशाल फूल बंगला, भव्य छप्पन भोग एवं जागरण वार्षिकोत्सव शुक्रवार की रात बड़ी धूमधाम और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा मथुरा माँ के जयकारों से गूंज उठा।

माँ भगवती जागरण में माँ की दिव्य ज्योति प्रज्वलित *सुदामा कुटी वाले श्रीमज्जगद्गुरु नाभाद्वाराचार्य स्वामी श्री सुतीक्ष्ण दास देवाचार्य जी महाराज* , *श्री नवल गिरी जी महाराज, *श्री मनोज शास्त्री जी महाराज* ,भाजपा प्रदेश प्रभारी हिमाचल प्रदेश व मथुरा-वृंदावन विधानसभा के विधायक श्री श्रीकांत शर्मा जी द्वारा ज्योति प्रज्वलित द्वारा की गई।

फूल बंगला और छप्पन भोग रहे आकर्षण के केन्द्र

दोपहर 1 बजे माँ का महाभिषेक एवं कन्या लांगुरा का आयोजन किया गया। इसके बाद मुख्य आकर्षण 20वाँ विशाल फूल बंगला और भव्य छप्पन भोग रहा। माँ वैष्णो देवी के दरबार को फूलों से इस तरह सजाया गया था कि देखने वाले मंत्रमुग्ध हो गए। छप्पन प्रकार के भोग माँ को अर्पित किए गए।

रात्रि 8 बजे ज्योति प्रज्वलित के साथ ही विशाल माँ भगवती जागरण शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। मसानी लिंक रोड स्थित ट्यूलिप रिसोर्ट पर आयोजित इस जागरण में भक्तों ने माँ के भजनों पर जमकर नृत्य किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कटरा धाम की तर्ज पर बना था पंडाल

इस बार का जागरण पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पंडाल को कटरा स्थित मां वैष्णो देवी धाम की तर्ज पर बनाया गया था। इसमें कटरा धाम जंक्शन, बाण गंगा, चरण पादुका, नौ दुर्गा स्वरूप तथा त्रिकूट पर्वत पर विराजमान वैष्णो देवी धाम की प्रतिकृति बनाई गई थी। जहां मां वैष्णो देवी के साथ-साथ भैरवनाथ और हनुमान जी भी विराजमान थे। भक्तों ने इस धाम के दर्शन कर कटरा जाने जैसा अनुभव किया।

जागरण मे विभिन्न प्रदेशों के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी सारे गा मा पा के सिंगर तरुण सागर, दिल्ली की भावना जी,राजस्थान से बृज राज सिंह लक्खा जी ने अपने भजनों से समा बांध दिया। माता के भजनों पर पूरी रात भक्त झूमते रहे।

आयोजकों ने बताया कि सभी भक्तों के लिए प्रसादी एवं बैठने की व्यवस्था कूपन के द्वारा की गई थी। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में माँ वैष्णो देवी मित्र मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के अध्यक्ष डॉ अंशुमान गोयल, महासचिव पं शशांक पाठक, कोषाध्यक्ष बंटी गोला, रवि अग्रवाल, विवेक अग्रवाल सूतीया, सुमित वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, दीपक गोला, पं. अमर शर्मा, राजकुमार  गर्ग, मयंक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अनुज राजपूत, श्यामसुंदर पालीवाल, अंकुर अग्रवाल, पंअमित भारद्वाज, सुनील अग्रवाल, अंकित वर्मा, गिरधर अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, पं. देवांशु गोस्वामी, अंकित कसरे, हिमांशु अग्रवाल सूतीया, विशाल सैनी,कुशल अग्रवाल, राजेश गोला, धीरज गोला, सोना पाठक, आशीष जैन, विजय बंसल, प्रशांत सक्सैना, शुभम, अभिनव खंडेलवाल, सुमित राज, दीपक बंसल, अशोक वर्मा, तरुण, ललित, मुकेश गोला, राजेश सैनी, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र गोला, सागर शर्मा, नवीन खंडेलवाल, शिवम अग्रवाल दिनेश अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल सूतिया, सौरभ अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, पं. सोना पाठक, आशीष जैन, विजय बंसल, विवेक अग्रवाल सूतिया, जगदीश वर्मा, राघव बजाज, श्याम सुंदर पालीवाल, विवेक सिंघल, अंकित कसेरे, अमित अग्रवाल, सुमित वर्मा (सर्राफ), रूपेश अग्रवाल, विवेक सूतिया, धीरज गोला, प्रशांत, रवि, अमर शर्मा, अंकुर, अर्जुन,
सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 निवेदक
माँ वैष्णोदेवी मित्र मंडल (रजि.) मथुरा

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर