जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंपों का आयोजन

Subscribe






Share




  • National News

निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार / युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के संबंध में जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंपों का आयोजन किया गया।

जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बी0एल0ओ0 की उपस्थित में विशेष कैंप आयोजित।

भारी संख्या में युवाओं द्वारा अपने बी0एल0ओ0 से फॉर्म 6 लिए गए।

दिनांक 24 अक्टूबर 2026 के पुनः सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे विशेष कैंप।

मथुरा 17 अक्टूबर 2026/ जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार / यूवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के संबंध में जनपद में आयोजित विशेष कैम्पों का निरीक्षण किया।
             जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने प्राथमिक विद्यालय दामोदरपुरा, स्वामी विवेकानंद इण्टर कॉलेज, बी0एस0ए0 कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय महावन, बलभद्र इंटर कॉलेज बलदेव तथा प्राथमिक विद्यालय गांधी बेरानी बलदेव में आयोजित विशेष कैम्पों का निरीक्षण किया। जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ की उपस्थिति में विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैंपों में फार्म 6 उपलब्ध कराए गए। जनपद में भारी संख्या में युवाओं द्वारा अपने बीएलओ से फार्म 6 प्राप्त किए गए। कैम्प में मतदाता पंजीकरण हेतु पर्याप्त मात्रा में फार्म-6 उपलब्ध रहे तथा बीएलओ द्वारा नागरिकों को फार्म-6 भरने एवं मतदाता पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया में सहायता प्रदान की गई।
               जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की कि आप सभी उक्त कैंपों का लाभ उठाएं और निर्वाचक नामावली में अपने नाम जोड़ने हेतु कार्यवाही करे। जिलाधिकारी ने कहा यदि उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है और वे निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, तो फार्म-6 भरकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि https://ceouttarpradesh.nic.in/, https://voters.eci.gov.in/, https://ecinet.eci.gov.in तथा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भी कर सकते है। 
             जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को अवगत कराया कि मतदाता पंजीकरण के लिए दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को भी जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। लोकतंत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण आवश्यक है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर