किशोरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए न्यायपालिका की पहल, 05 कंप्यूटर किए भेंट

Subscribe






Share




  • National News

किशोरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए न्यायपालिका की पहल, 05 कंप्यूटर किए भेंट

किशोर न्याय प्रणाली के अंतर्गत आवासित बालकों के कल्याण, पुनर्वास एवं तकनीकी कौशल संवर्धन की दिशा में आज दिनांक 18.09.2026 को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। माननीय जनपद न्यायाधीश, मथुरा श्री विकास कुमार द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), मथुरा का औपचारिक भ्रमण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सम्प्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों को आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी और रोजगारोन्मुखी विधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से DONER & GYROS के सहयोग से 05 डेस्कटॉप कंप्यूटर सिस्टम भेंट स्वरूप प्रदान किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विकास कुमार ने कहा कि संस्था में आवासित बालकों को सकारात्मक दिशा प्रदान करना शासन एवं न्यायपालिका की संयुक्त प्राथमिकता है। कंप्यूटर प्रशिक्षण के माध्यम से किशोर आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से जुड़ेंगे, जिससे उनके सामाजिक पुनर्वास एवं रिहाई उपरांत आत्मनिर्भर बनने के मार्ग प्रशस्त होंगे।

श्रीमती अनीता सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा ने विधिक प्रावधानों और किशोरों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डालते हुए नियमित प्रशिक्षण सत्र संचालित करने पर बल दिया।

इस दौरान उपस्थित न्यायिक अधिकारियों द्वारा सम्प्रेक्षण गृह के परिसर, आवास व्यवस्था, भोजनालय तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में श्री सूर्यभान कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रलवे, श्री परविन्दर सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मथुरा, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री विकास चन्द्र. राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के संस्था प्रभारी श्री प्रभाकर सिंह सहित न्यायालय एवं संस्था के अन्य अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री विकास चन्द्र ने माननीय जनपद न्यायाधीश एवं समस्त न्यायिक पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि इन कंप्यूटरों के माध्यम से बालकों के लिए सुव्यवस्थित कंप्यूटर शिक्षा कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ की जाएंगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर