सिंधी जनरल पंचायत का गोवर्धन में छप्पन भोग

Subscribe






Share




  • States News

राम खत्री/किशोर इसरानी। मथुरा 16 सितंबर 2026

राधे-राधे की गूंज और श्री गिरिराज धरण के जयकारों के मध्य भगवान झूलेलाल के अनुयायी सिंधी समाज के सैकड़ों नर-नारी, बच्चें-बुर्जग श्री गिरिराज की शरण में पहुंच कर भक्तिभाव के साथ ब्रज लोक नृत्य करते हुए ऐसे झूमे कि प्रभु भक्ति का अनुपम दृष्य नजर आने लगा। 

मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि गोवर्धन में मंगलवार को आंयोर मार्ग स्थित गिरिवर निकुंज पर ग्यारहवें छप्पन भोग एवं अभिषेक का आयोजन सिंधी जनरल पंचायत द्वारा कराया गया, जिसमें शहर के सिंधीजनों को एक बार फिर परिवार सहित एकत्रित होने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के शुभारम्भ पर सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, महामंत्री बसंत मंगलानी, मुख्य संयोजक जीवतराम चंदानी तथा संयोजक मंडल में शामिल प्रदीप उकरानी, सुरेश मेठवानी, कन्हैयालाल भाईजी, जितेंद्र लालवानी, भगवान दास.मगवानी, हरीश चावला, राजेश खत्री, , कंहैयालाल एडवोकेट, लक्ष्मण वाधवानी आदि ने गोवर्धन के माधव पंडित और शिवम पंडित द्वारा श्री गिर्राज धरण की शिला का पंचामृत से अभिषेक कराया गया तदोंपरांत मनमोहक श्रंगार कर श्री गिरिराज जी की भावपूर्ण आरती की गयी। 

इस अवसर पर लोक कलाकार किशोर हिरानी आगरा वाले ने साथियों सहित श्री गिर्राज धरण के पावन तराने गाए, वह आध्यात्मिक प्रस्तुतियां वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। सिंधी भक्तजन भाव विभोर हो नाचने लगे।

भगवान झूलेलाल के अनुयायी के रूप में प्रसिद्ध सिंधी समाज के सैकड़ों नर-नारी, बच्चें-बुर्जग श्री गिरिराज की शरण में पहुंच कर भक्तिभाव के साथ ब्रज लोक नृत्य करते हुए ऐसे झूमे कि प्रभु भक्ति का अनुपम दृष्य नजर आने लगा। इस दौरान श्री गिरिराज धरण के सम्मुख छप्पन भोग के दर्शन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे, जिसका लाभ सभी भक्तों को प्राप्त हुआ । वहीं साधु संत सेवा एवं प्रसाद-भण्डारे में समाज के लोगो ने बढ़चढ़ कर उत्साह दिखाया।

इससे पूर्व सोमवार रात्री को सिंधी पंचायत के साथ सैंकड़ों नर-नारियों ने उत्साहित हो गोवर्धन परिक्रमा लगायी। रास्ते भर ‘‘आयोलाल-झूलेलाल‘‘ तथा ‘‘श्री गिरिराज धरण‘‘ के जयकारें गुंजते रहे। राधे-राधे की गूंज और श्री गिरिराज धरण के जयकारों के मध्य भगवान झूलेलाल के अनुयायी सिंधी समाज के सैकड़ों नर-नारी, बच्चें-बुर्जग पूरी रात परिक्रमा लगाते दिखे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा से आये अखिल भारत लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी ने इस अवसर पर कहा कि सिंधी जनरल पंचायत ने छप्पन भोग के माध्यम से समाज को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है, इससे समाज की एकता और अखंडता कायम रहती है। प्रदेश अध्यक्ष नारायण दास पारवानी ने कहा कि  ऐसे कार्यक्रमों से सबको सेवा का अवसर मिलता है, वहीं युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का मौका मिलता है। 
छप्पन भोग में आगरा से आए हीरालाल देवनानी, राज कोठारी, चंद्र प्रकाश सोनी, वासुदेव मंगलानी सहित सिंधी जनरल पंचायत के तुलसीदास गंगवानी, चंदनलाल आडवानी, अनिता चावला,
झामनदास नाथानी, सुदामा खत्री, अशोक अंदानी, सुरेशमनसुखानी, गिरधारी नाथानी, मनोहर मंगलानी, अनिल मंगलानी, अशोक डाबरा, अमित आसवानी, तरूण लखवानी तथा सभी महिलाओं ने भी ने सामुहिक रूप से श्री गिरिराज जी की भावपूर्ण आरती की।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर