मथुरा- टैंक चौराहे पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी को मिर्गी का दौरा, साथी जवानों की तत्परता से बची जान

Subscribe






Share




  • National News

धनीराम खंडेलवाल। मथुरा 2 अप्रैल 2026

मथुरा के टैंक चौराहा क्षेत्र में बुधवार को ड्यूटी निभा रहे एक पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मिर्गी का दौरा पड़ने पर वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी उस समय ट्रैफिक संभाल रहा था, तभी अचानक उसकी हालत खराब हो गई। शुरुआत में मौजूद लोग स्थिति समझ नहीं पाए और वहां भीड़ जुट गई।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे संभाला और बिना देर किए बाइक से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी जान बच गई।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुलिसकर्मी की स्थिति को खतरे से बाहर बताया है और कहा है कि उसे समय पर अस्पताल लाना बेहद जरूरी था।

घटना का वीडियो वहां मौजूद एक युवक ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर