मथुरा- आंधी-बारिश में दर्दनाक हादसा, युवक की मौत

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 04 अप्रैल 2026

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में खराब मौसम के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। परसोती गढ़ी गांव के पास सड़क पर गिरे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान सुरीर कस्बा निवासी पंकज (पुत्र सुनहरी लाल) के रूप में हुई है, जो पेशे से इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक था। वह टेंटी गांव से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

बताया जा रहा है कि तेज आंधी और बारिश के कारण 11000 वोल्ट की बिजली लाइन का खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया था। इसी दौरान पंकज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

ग्रामीणों ने उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर