व्यापार के विकास और संगठन की एकजुटता को व्यापारियों ने भरी हुंकार

Subscribe






Share




  • States News

राम खत्री। मथुरा 03 अप्रैल 2026

कच्ची सड़क, लाल दरवाजा क्षेत्र के क्षेत्रीय व्यवसायियों, व्यापारी, दुकानदारों द्वारा एक बैठक का आयोजन कच्ची सड़क स्थित प्रमुख व्यवसायी पवन फैंसी के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व देश के शीर्ष व्यापारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि देश को विकसित, आत्मनिर्भर, स्वावलंबी भारत बनाने में उद्यमी, व्यापारी का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसके माध्यम से सभी के व्यापार का भी विकास होगा, देश के यशस्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के द्वारा संगठन के सुझावों पर व्यापार के विकास के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। प्रदेश को विकसित, समृद्ध, सुरक्षित प्रदेश बनाने में उद्यमी, व्यापारी का मुख्य योगदान है, जिसके माध्यम से सभी की उन्नति भी होगी। उन्होंने  कहा कि किसी भी व्यापारी को दबकर या डरकर व्यापार करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि व्यापारी सदैव अपने समाज, शहर व देश को मजबूत करने के उद्देश्य से ही व्यापार करता है, संबंधित सभी विभागीय अधिकारी भी मोदी-योगी सरकार की नीति के अनुरूप सहयोगी हैं, फिर भी अगर किसी व्यापारी को कोई दिक्कत आती है या कोई अधिकारी अथवा अराजक तत्व उत्पीड़ित अथवा परेशान करे तो भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं जिला, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी समर्पित भाव से सहयोग के लिए हर समय व्यापारियों के साथ हैं ।
महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों पड़ोसी राज्य के पुलिस बल द्वारा चौक बाजार के सर्राफ को अनैतिक रूप से ले जाने का विरोध किया गया, जिसके कारण व्यापारी को उत्पीड़ित होने से बचाया जा सका। यह व्यापारियों की सतर्कता व एकता से ही संभव हो पाया एवं मथुरा प्रशासन के द्वारा सहयोग के लिए भी उन्होंने धन्यवाद प्रकट किया। सभी व्यापारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा व्यापार करने में आ रही समस्याओं से अवगत कराया, जिसके लिए महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  रामचंद्र खत्री ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा, उपस्थित सभी व्यापारियों का समाजसेवी व व्यापारी नेता पवन अग्रवाल द्वारा स्वागत किया गया एवं उनकी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अजय गोयल, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, सचिन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल एडवोकेट, मुकेश सर्राफ, दिलीप सर्राफ, दीपक खंडेलवाल, सोनू वर्मा, मोनू वर्मा, विकास अग्रवाल,प्रवीन अग्रवाल, कुश अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता ,धर्मेंद्र वर्मा, दिनेश अग्रवाल ऊर्फ डिंपल, जीतू वर्मा आवा, अनिल चतुर्वेदी, अवधेश अग्रवाल, कृष्ण कांत चतुर्वेदी, सुभाष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर