नकली नोटों के कारोबार का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

 रिफाइनरी जनपद मथुरा 02.10.2026

थाना रिफाइनरी पुलिस टीम द्वारा अवैध नोटों के कारोबार का खुलासा कर 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । 

थाना रिफाइनरी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.10.2026 को समय 21.13 बजे बरेली हाईवे अंडरपास पर कोयला अलीपुर की ओर से आने वाले कट पर थाना रिफाइनरी मथुरा से अभियुक्तगण 1.ब्रजमोहन उर्फ इक्का उर्फ बिरजू पुत्र राजवीर सिंह निवासी कृष्णा धाम कालोनी थाना सदर जनपद मथुरा उम्र करीब 23 वर्ष 2.लवकुश पुत्र धर्मवीर निवासी गणेशपुरम कालोनी थाना सदर जिला मथुरा मूल निवासी ग्राम पर्वतपुर थाना खंदोली जिला आगरा उम्र करीब 22 वर्ष  व 3.सुनिल पुत्र राजवीर निवासी कुंवरपुर थाना चंदपा जिला हाथरस उम्र करीब 23 वर्ष को 32,000 रुपये असली , 01 कार स्विफ्ट रजिस्ट्रेशन संख्या UP 85 CS 7093, 01 डेल कम्पनी का लैपट़ॉप, 01 अवैध चाकू, लगभग 31 लाख रुपये पांच सौ नोटो की 61 गड्डिया व 100 के नोटो की 8 गड्डिया ( मनोरंजन बैंक ) व 03 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया । प्रकरण उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना रिफाइनरी पर मु0अ0सं0 307/2026 धारा 3(5)/61(2)/318(4) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया ।  अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रिफाइनरी से आवश्यक विधिक कार्यवाही की  जा रही है । 

घटना का संक्षिप्त विवरण-  मकुद्दमा वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 29.09.2026 को गाजियाबाद से अपने मित्र योगेश कुमार पुत्र पवन निवासी  पिलर 64 थाना पिलखवा सदर जनपद गाजिबाद के साथ वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सम्पर्क कर अभियुक्तगण  द्वारा  04 किलो चांदी व 01 लाख रुपये ठगी करने के सम्बन्ध में दिया गया था वादी के प्रार्थना पत्र  पर  तत्काल  कार्यवाही करते हुए थाना रिफाइनरी पर मु0अ0सं0 307/2026 धारा 3(5)/61(2)/318(4) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया  था  । अभियोग की जांच  से पाया गया कि वादी की बहुत सी बातों में विरोधाभाष है, जिसमें चांदी के टंच कराने की दुकान जो वादी ने बताया था वहां नमकीन की दुकान थी 04 किलो चांदी लाने का कोई सबूत सी0सी0टी0वी0 कैमरे में नहीं था वादी की गाड़ी की तलाशी में मनोरंजन बैंक के नोट (बच्चों के) मिले थे जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नही दी जा सकी व अभियुक्तगण से वाट्सएपकाल पर केवल अपने 01 लाख रुपये मांगने का विवरण उपलब्ध कराया जा सका । 
अभियुक्तगण द्वारा यह भी बताया गया कि अलवर का एक व्यक्ति जिसका नाम लाला है वह व्हाटसएप ग्रुप के माध्यम से हमसे जुड़ा हुआ है जो लोगो को हमारे पास भेजता है तथा उसका एक साथी भी यहां आकर उनसे डील करता है कि उन्हें 01 लाख रुपये के असली नोट के बदले 05 लाख या 07 लाख  रुपये के नकली नोट देने  की बात कही गई, उस व्यक्ति के आने पर उसे अवैध नोटो की गड्डियो में से एक असली नोट नकली नोट बताकर चलाने/चैक करने के लिए दिया जाता है जिससे उसको विश्वास हो जाता है कि यह नकली नोट असली की तरह प्रयोग कर सकते हैं फिर उसे धोखे से हम मनोरंजन बैंक के नोटो को पैक कर नकली नोट बताकर दे  देते हैं । अभियुक्तगण द्वारा वादी के साथ भी यही किया गया है । डील में जो रुपये आते हैं उसको लाला का आदमी जो आता है आधा ले जाता है । आधे बचे हुए रुपये हम लोग आपस में बांट लेते हैं ।  

 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर