गोवर्धन में ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, दौड़ लगाने निकला था घर से

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 21 नवंबर 2026

मथुरा के गोवर्धन में शनिवार, 21 नवंबर की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिओम के बेटे प्रवीण के रूप में हुई है, जो सरस्वती रोड स्थित प्रजापति मोहल्ले का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, प्रवीण सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह ट्रेन संख्या 04194 की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर उसका टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला, जिसमें से सिम कार्ड गायब था।

हादसे की सूचना घर पहुंचने पर परिवार में शोक छा गया। फिलहाल घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर