पांच मोटरसाइकिलों और स्कूटी सहित तीन गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। चोरी की पांच मोटरसाइकिलों सहित तीन अभियुक्तगण गोविंदनगर पुलिस ने किए गिरफ्तार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के सख्त निर्देशानुसार जनपद मथुरा में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में, थाना गोविन्दनगर थानाध्यक्ष अजय वर्मा, डीगगेट चौकी प्रभारी मयंक वत्य मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.07.2026 को अस्सीश्वर मंदिर/पार्क से करीब 20 कदम पीछे आइसक्रींम फैक्ट्री की ओर रोड पर व पुरानी रेलवे लाइन क्रोसिंग से करीब 30 कदम आगे नई बस्ती की ओर से तीन अभियुक्तगण आलिख उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र संजय निवासी पुराना शहर बड़ा पीर थाना कोतवाली जिला धोलपुऱ (राजस्थान) मौहम्मद उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र चांद निवासी पटपुरा पुराना शहर थाना कोतवाली जिला धौलपुर (राजस्थान) समीर उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र रहीश निवासी बाग गली मटिया गेट थाना गोविन्दनगर मथुरा को चोरी की पांच मोटरसाइकिलों व 01 स्कूटी एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना गोविन्दनगर में मुकदमा संख्या 294/2026 धारा 317(5),317(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर