स्कूल बस ने कक्षा दो के छात्र को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा: स्कूल बस ने कक्षा दो के छात्र को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़

मथुरा (मनीष शर्मा)। जनपद के जैंत थाना क्षेत्र स्थित राल गांव के तिलक सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में कॉलेज परिसर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने कॉलेज के मुख्य गेट सहित कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलते ही जैंत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास शुरू किया।

स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए चौकी पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुला लिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर माहौल शांत कराने की कोशिश की। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने से हंगामा बरकरार था..

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर