मथुरा के फरह में पत्रकार पर जानलेवा हमला

Subscribe






Share




  • National News

पत्रकार पर जानलेवा हमला, सरिया-डंडों से पीटा; हाथ में फ्रैक्चर

फरह, मथुरा। फरह क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक पत्रकार पर कार सवार पांच लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सरिया और डंडों से मारपीट कर पत्रकार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया।

घटना के बाद घायल पत्रकार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फरह ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल, मथुरा रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं मिली है,लेकिन थाना प्रभारी कार्रवाई कर रहे है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर