मथुरा- गोवर्धन क्षेत्र में सनसनी, रेलवे स्टेशन सहित एक अन्य स्थान पर मिला शव

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 2 अप्रैल 2026

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में बुधवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों मामलों में पहचान और कारणों की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, पहला मामला गोवर्धन रेलवे स्टेशन का है, जहां करीब 65 वर्षीय एक वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मौके पर जांच की, लेकिन पीले कपड़े पहने इस व्यक्ति के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि मौत बीमारी के कारण हुई हो सकती है। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम गृह में पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है।

दूसरी घटना राधाकुंड तिराहे के पास सामने आई, जहां लगभग 50 वर्षीय एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। इस शव की भी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए मृतकों की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर