मथुरा- जीआरपी ने 5 वर्षीय लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 2 अप्रैल 2026

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सतर्कता से एक 5 वर्षीय बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। इस सराहनीय कार्य के बाद पुलिस टीम की खूब प्रशंसा हो रही है।

घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 की है, जहां मिशन शक्ति अभियान के तहत जीआरपी प्रभारी जितेंद्र सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक विपिन कुमार कटारिया, क्यूआरटी टीम और महिला हेड कांस्टेबल राजरानी चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक छोटी बच्ची रोती हुई और अकेली हालत में मिली।

बच्ची से जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन वह कुछ बता नहीं सकी। इसके बाद उसे सुरक्षित महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया गया और उसकी फोटो लेकर पूरे स्टेशन परिसर में पहचान के लिए तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म 1 से 10, बुकिंग हॉल, वेटिंग एरिया और अन्य स्थानों पर पूछताछ की। इसी बीच प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मौजूद नियाज और उनकी पत्नी चांदनी ने अपनी बेटी के लापता होने की सूचना दी। फोटो दिखाने पर उन्होंने बच्ची को पहचान लिया।

दंपति को थाने लाया गया, जहां बच्ची ने भी अपने माता-पिता को पहचान लिया। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिवार ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर