मथुरा- बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ इंस्पेक्टर राकेश रावत का निधन, गांव में शोक की लहर

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 25 फरवरी 2026

मथुरा जनपद के नौहझील क्षेत्र स्थित पचहरा गांव के निवासी राकेश कुमार रावत, जो सीमा सुरक्षा बल (BSF) में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत थे, के निधन की खबर मंगलवार को उनके परिवार तक पहुंची। उस समय वह बांग्लादेश सीमा पर तैनात थे। सूचना मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

उनकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अब तक कोई स्पष्ट आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है। प्रशासनिक अधिकारियों और बीएसएफ के प्रतिनिधियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। राकेश कुमार रावत का पार्थिव शरीर गुरुवार तक उनके पैतृक गांव पचहरा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

बताया गया है कि उनका परिवार वर्तमान में मथुरा शहर में निवास करता है, जबकि उनके भाई पचहरा गांव में रहते हैं। सूचना मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राकेश कुमार रावत का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक साहसी और समर्पित अधिकारी को खो दिया है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर