लखनऊ- मायावती के एकमात्र विधायक के घर छापा

Subscribe






Share




  • National News

लखनऊ। 25 फ़रवरी 2026

राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के गोमती नगर स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू की। सुबह लगभग 7 बजे 50 से अधिक अधिकारी कई वाहनों के काफिले के साथ विपुल खंड स्थित उनके घर और कार्यालय पहुंचे। स्थानीय पुलिस बल भी पूरी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहा।

टीम ने पहुंचते ही पूरे परिसर को अपने कब्जे में लेकर आवाजाही पर रोक लगा दी। अंदर मौजूद दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जांच का केंद्र बिंदु वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से संबंधित कागजात हैं, हालांकि आयकर विभाग की ओर से अब तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। वर्ष 2022 में दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 54.05 करोड़ रुपये बताई गई है, जिसमें 18.05 करोड़ रुपये चल संपत्ति और 35.99 करोड़ रुपये अचल संपत्ति शामिल है। उन पर करीब 13 करोड़ रुपये की देनदारी भी दर्ज है। उनकी पत्नी पुष्पा सिंह सीएस इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर हैं।

बताया जाता है कि विधायक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्हें कैंसर है और दो बड़े ऑपरेशन हो चुके हैं। हाल ही में वे अमेरिका से ब्लड चेंज कराकर लौटे हैं और फिलहाल लखनऊ स्थित आवास पर आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहे हैं। इस कार्रवाई को आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष चुनाव प्रस्तावित हैं।

यह भी देखें- Mathura Memoir: आज खेली जाएगी बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लट्ठामार होली, देखिए भव्य दृष्ट

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर