मथुरा- तेज रफ्तार बाइक ने युवक को कुचला, तीन बेटियां हुईं बेसहारा

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 25 फरवरी 2026

मथुरा जनपद के थाना बलदेव क्षेत्र में मंगलवार सुबह मथुरा-बलदेव रोड पर अमीरपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय ऐसान पुत्र शब्बीर, निवासी अमीरपुर की मौत हो गई। ऐसान सुबह करीब 10 बजे पैदल बलदेव की ओर जा रहे थे। सुबह करीब सवा 9 बजे सीसीटीवी फुटेज में वह सफेद कमीज और पैंट पहने सड़क किनारे चलते दिखाई दे रहे हैं, तभी पीछे से उसी दिशा में आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह करीब 10 मीटर दूर सड़क के बीचों-बीच जा गिरे और मौके पर बेहोश हो गए।

हादसे में बाइक चालक आरिफ (24) पुत्र सिताबो, निवासी अमीरपुर थाना बलदेव भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास दुकान खोल रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ऐसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक ऐसान मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे और एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी सोना (25) और तीन बेटियां—जोया (9), फरीर (5) और छह माह की मुस्कान हैं। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी दोनों एक ही गांव के निवासी हैं, जिससे घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं कि चालक को सड़क किनारे चल रहा युवक क्यों नहीं दिखाई दिया।

थाना बलदेव के एसआई वीर सिंह के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जाएगी। पुलिस आरोपी के घर भी पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखें- Mathura Memoir: आज खेली जाएगी बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लट्ठामार होली, देखिए भव्य दृष्ट

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर