जवाहर बाग में पेड़ पर लटका शव मिलने से सनसनी

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा (मनीष शर्मा) जवाहर बाग में औरंगाबाद क्षेत्र की तरफ पेड़ पर लटका अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले स्थानीय लोगों को पेड़ पर शव लटका दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसमें कीड़े पड़ गये और बदबू आने लगी थी। शव किसी अज्ञात युवक का है जिसकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष तक की लग रही है। शव की अभी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर