उपनिबंधक कार्यालयों पर अनिश्चित कालीन हड़ताल 18वें दिन भी जारी

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 24 जून 2026 ई-पंजीकरण एवं फ्रंट ऑफ़िस के विरोध में मथुरा के सभी उपनिबंधक कार्यालयों पर आज 18वें दिन भी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रही । रजिस्ट्री का काम करने वाले अधिवक्ता एवं दस्तावेज़ लेखकों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक यह हड़ताल जारी रहेगी और रजिस्ट्री का काम थमा रहेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ई-रजिस्ट्रेशन एवं फ्रंट ऑफ़िस की व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन व दस्तावेज लेखक एसोसिएशन और समस्त स्टांप विक्रेताओं द्वारा शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल मथुरा में आज 18वें दिन भी अनवरत रूप से जारी रही।

दस्तावेज लेखक निबंधन समिति मथुरा के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने दो टूक शब्दों में कहा कि अभी तक सरकार की तरफ से हमारी जायज मांगों पर कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला है। उन्होंने साफ किया कि जब तक सरकार और प्रशासन उनकी मांगों को पूरी नहीं करती, तब तक यह धरना और कार्य बहिष्कार इसी तरह अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।
धरने में शामिल अधिवक्ता एवं दस्तावेज़ लेखकों में हर दिन आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है और उनका कहना है कि सरकार प्रदेश के लाखों परिवारों की रोज़ी रोटी छीनने का काम कर रही है जो कि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। धरने में शामिल अधिवक्ता एवं दस्तावेज़ लेखकों ने कहा कि हम सभी मिलकर सरकार के इस जनविरोधी कार्य का विरोध करते रहेंगे और अगर आवश्यकता पड़ी तो अपनी जान की बाजी भी लगाने से पीछे नहीं हटेंगे।

 धरने में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज़ लेखक, स्टांप विक्रेता, टाईप करने वाले, मुंशी और फ़ोटो खींचने वाले लोग मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर इस व्यवस्था के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

हड़ताल के कारण रजिस्ट्री दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप है और सरकार को रोज करोड़ों रुपए के राजस्व का नुक़सान हो रहा है तथा रजिस्ट्री कार्यालयों की हड़ताल से आम जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर