मथुरा- पानी के टैंक गिरकर मासूम की मौत, परिवार में कोहराम

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 16 मार्च 2026

मथुरा के कोसीकला कस्बे के सैनी मोहल्ला में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय बच्चे की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सैनी मोहल्ला निवासी राजेश उर्फ गोलू का बेटा सारांश घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पड़ोस में बन रहे एक निर्माणाधीन मकान तक पहुंच गया और वहां बने खुले पानी के टैंक में गिर गया। काफी देर तक बच्चे के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान सारांश टैंक में मिला। आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

सारांश दो भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और उसकी नौ माह की एक छोटी बहन है। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। बाद में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन मकानों में खुले टैंक और गड्ढों को हादसों की वजह बताते हुए ऐसे स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर