सिंधी उत्सव के प्रचार हेतु दोपहिया वाहनों पर निकले युवा

Subscribe






Share




  • National News

राम खत्री/किशोर इसरानी। 16 मार्च 2026
 
मथुरा। सर पर भगवान झूलेलाल के फोटो की टोपी और झंडियां लिए, सफेद रंग के ड्रेसकोड के साथ जिलेभर के तमाम सिंधीजन संगठित होकर अपने टूव्हीलर वाहनों पर आयोलाल झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए दिखे। इस वाहन रैली में सिंधी समाज की एकता स्पष्ट नजर आयी।

मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि पूज्य सिन्धी जनरल पंचायत मथुरा द्वारा सिंधी उत्सव पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 17 मार्च को कृष्णा आर्चिड में झूलेलाल ज्योत प्रज्वलित तथा रक्तदान कार्यक्रम, 20 मार्च को झूलेलाल जयंती चेटीचंड पर्व के प्रति समाज की सहभागिता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से सोमवार को नगर में आमंत्रण यात्रा निकाली गई।

सिंधी नवयुवक मंडल द्वारा युवा अध्यक्ष तरूण लखवानी, उपाध्यक्ष मनोहर मंगलानी, महामंत्री तरूण नाजवानी, वरिष्ठ सदस्य गिरधारी नाथानी, कोषाध्यक्ष दीपक टेकवानी, मंत्री सतीश मंगलानी, मंत्री रवि चंदानी, ऑडिटर दिनेश केवलानी, चंदा मंत्री धर्मेंद्र खत्री, मीडिया प्रभारी ललित नाथानी, जितेंद्र उतवानी, मुकेश कोतकवानी आदि के नेतृत्व में वाहन रैली सुबह 8 बजे कृष्णा नगर पुलिस चौकी मुकुंद रिसोर्ट से शुरू हुई, जिसमें सिंधी समाज के सभी संगठनों की महिलाएं एवं पुरूष, सफेद ड्रेसकोड में भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए बड़े अनुशासित ढंग से आते - जाते हुए राहगीरों को नवसंवत्सर की अग्रीम शुभकामनाएं देते हुए अपने अपने टूव्हीलर वाहनों पर निकले। इसमें वरूणावतार झूलेलाल जयंती के प्रति सिंधीजनों का उत्साह चरम पर दिखा।

मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री द्वारा आमंत्रण यात्रा के माध्यम से अपील की गई कि सभी सजातीय सिंधीजन 20 मार्च को झूलेलाल जयंती पर अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शिरकत करें। इस यात्रा के जरिए समाज की एकता का भव्य संदेश दिया गया। इसमें युवाओं का जोश देखते ही बनता था, वहीं अनिता चावला, भारती केवलानी, कोकल भाटिया, सपना मंगलानी सहित तमाम महिलाओं में भी अद्भुत उत्साह देखा गया। 

इसमें सिंधी जनरल पंचायत, लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत, सिंधी वेलफेयर फाउंडेशन मिशन स्माइल, भारतीय सिंधु सभा, सिंधी महिला मंडल, सिंधी नवयुवक मंडल आदि संगठनों के सुरेश मेठवानी, जितेंद्र लालवानी, जीवतराम चंदानी, बसंत मंगलानी, भगवानदास बेबू , चंदन आडवाणी, झामनदास नाथानी जितेंद्र भाटिया.सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल थे। रैली का स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। रैली कृष्णा नगर, भूतेश्वर, डीग गेट, दरेसी रोड, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड, होली गेट, विकास बाजार होती हुई बहादुर पुरा स्थित स्वामी लीलाशाह सिंधी धर्मशाला पर समाप्त हुई।

Also Watch Swami Shri Leela Shah Ji Maharaj Ka Jayanti Dola

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर