सुबह श्रद्धालुओं ने सुंदर जल में स्नान किया, सायं काल यमुना का यह हाल हुआ

Subscribe






Share




  • National News

प्रदूषण नियंत्रण विभाग की घोर लापरवाही से बदला यमुना का स्वरूप
मथुरा। सोमवती अमावस्या के दिन प्रातः काल हजारों श्रद्धालुओं ने सुंदर जल में मथुरा पुरी के पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर स्नान किया, जिससे मन प्रसन्न था।
लेकिन अचानक सांयकाल, तेजी से नाला ओवर फ्लो होकर बहने लगा, जिससे स्थिति बिगड़ गई और यह स्थिति वर्तमान में हो गई।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिला पर्यावरण समिति में नामित सदस्य एवं ब्रज पर्यावरण संरक्षण परिषद के महामंत्री, निवर्तमान पार्षद रामदास चतुर्वेदी ने इसे प्रदूषण नियंत्रण विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए आलोचना की है।
एक ओर सरकार द्वारा पवित्र पर्वों पर पूर्ण सतर्कता बरतने के आदेश हैं, दूसरी ओर घोर लापरवाही, इससे सरकार की छवि खराब हो रही है, उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय इस विषय का गम्भीरता से संज्ञान करें।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर