यूपी विधानसभा के बाहर मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

Subscribe






Share




  • National News

लखनऊ: विधानसभा के बाहर दो महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास
   राजधानी लखनऊ में थाना हजरतगंज क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा के बाहर दो महिलाओं (मां और बेटी) द्वारा अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा दोनों महिलाओं को तत्काल सुरक्षित रूप से रोक लिया गया, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।
  दोनों महिलाओं को सुरक्षित रूप से थाना हजरतगंज लाया गया, जहां उनसे घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
   पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों महिलाएं ने बताया कि दोनों जनपद हरदोई के थाना संडीला क्षेत्र की निवासी हैं और उनका एक प्रकरण थाना संडीला क्षेत्र से संबंधित है। महिलाओं द्वारा अपने गांव स्थित मकान में चोरी तथा मारपीट के संपत्ति विवाद प्रकरण में स्थानीय थाने पर कार्यवाही न होने और उच्च अधिकारियों द्वारा संज्ञान न लिए जाने से हताश थीं।
  महिलाओं के मुताबिक मामले में न्याय न मिलने एवं स्वयं को असुरक्षित महसूस करने के कारण वे अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने हेतु लखनऊ आई थीं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर