सीआरपीएफ 16वीं वाहिनी, मथुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन 

Subscribe






Share




  • States News

सीआरपीएफ 16वीं वाहिनी, मथुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन 

मथुरा। श्री नितिन कुमार, कमांडेंट, 16वीं बटालियन सीआरपीएफ, मथुरा के मार्गदर्शन में बटालियन के तत्वावधान में यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आगरा के सहयोग से 16वीं बटालियन सीआरपीएफ कैम्प गणेशरा में ”रक्तदान“ शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान आगंतुकों को चिकित्सीय परामर्श, रैंडम ब्लड शुगर (RBC) जांच, रक्तचाप परीक्षण, आवश्यकता अनुसार ईसीजी जांच तथा चिकित्सीय परामर्श के अनुसार दवा वितरण आदि स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आगरा की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम द्वारा सभी स्वास्थ्य सेवाएं एवं रक्तदान प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई गई।

रक्तदान शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना तथा बल कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। शिविर में बड़ी संख्या में जवानों एवं परिजनों ने रक्तदान कर मानवता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया साथ ही के0रि0पु0बल की देश व जनमानस की सुरक्षा के साथ ही सामाजिक कार्यो में भी अग्रणी भूमिका निभाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री जयप्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री राजेश्वर सिंह यादव, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री रोहित त्रिपाठी, उप कमांडेंट, श्री लोकेश चौधरी, सहायक कमांडेंट, श्री राकेश कुमार, सहायक कमांडेंट श्री अनन्त हंस, सहायक कमांडेंट सहित अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर