ब्रज रज उत्सव 2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 15 अक्टूबर 2026/ जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी की अध्यक्षता में ब्रज रज उत्सव 2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई संपन्न। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 02 नवंबर 2026 तक धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउण्ड में आयोजित होगा ब्रज रज उत्सव 2026 कार्यक्रम। स्वामी हरिदास जी प्रेक्षागृह, वृन्दावन, मथुरा में दिनांक 23 से 28 अक्टूबर 2026 तक आयाजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम।
             ब्रजरज-2026 को आकर्षण एवं भव्य बनाने हेतु राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जायेगा।  स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य प्रतियोगिताऐं आयोजित होगी तथा उनके द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की जाएगी। ब्रज रज उत्सव में शिल्प मेला, फूड कोर्ट, झूले, जॉय राईड्स, विभिन्न लोक प्रस्तुतियाँ, विभिन्न प्रतियोगिताऐं तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएंगे। स्वयं सहायता समूह, ओडीओपी, ओडीओसी, खादी ग्रामोद्योग आदि द्वारा स्टॉल लगाई जाएंगे।

धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम।

23 अक्टूबर 2026 को मधुरम डिवोशनल बैण्ड, 24 अक्टूबर 2026 को श्री ईशान मिश्रा - (सूफी गायन), 25 अक्टूबर 2026 को रसिक वैष्णव - (ब्रजरस भजन कन्सर्ट), 26 अक्टूबर 2026 को रूट्स नादात्म बैण्ड, 27 अक्टूबर 2026 को श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह – (भजन क्लविंग सिंगर), 28 अक्टूबर 2026 को इशिता विश्वकर्मा, 29 अक्टूबर 2026 को श्री लखवीर सिंह लक्खा, 30 अक्टूबर 2026 को श्री अतुल पंडित, 31 अक्टूबर 2026 को पदम श्री रामदयाल (नौटंकी), 01 नवंबर 2026 को श्री अभय विश्वकर्मा - (म्यूजिकल बैण्ड) तथा 02 नवंबर 2026 को बैकस्टेज सिवलिंग द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

स्वामी हरिदास जी प्रेक्षागृह वृन्दावन में आयोजित कार्यक्रम।

दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को माननीय सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी (नृत्य नाटिका गंगा), 25 अक्टूबर 2026 को श्री सौरभ राज जैन (मेरे कृष्ण नाटक), 26 अक्टूबर 2026 को रासलीला- (गीता शोध संस्थान, रासलीला अकादमी, वृन्दावन) तथा 27 अक्टूबर 2026 को शिवानी मिश्रा- (कलर्स ऑफ यूपी) द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।


निर्देश।

जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए कि धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउण्ड में ब्रज रज उत्सव के आयोजन हेतु अनुमति को ससमय प्राप्त करे। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि रेलवे ग्राउण्ड की लेविलिंग तथा साफ-सफाई कराए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे ग्राउण्ड के सम्पर्क मार्गों की मरम्मत कराए। मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्ट्रीट लाईट संचालित होनी चाहिए। निर्बाध विद्युत आपूर्ति / रेलवे ग्राउण्ड के आस-पास बिजली के तारों एवं ट्रांसफार्मर को ठीक कराने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
          जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने नगर निगम तथा वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बन्दरों से सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। एस0पी0 सिटी तथा एस0पी0 यातायात को निर्देश दिए कि शांति एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों की ड्यूटी लगाए तथा सुदृढ़ यातायात व्यवस्था हेतु प्लान बनाए। उन्होंने निर्देश दिए कि रूट डाइवर्जन का अधिकाधिक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को समस्याओं का सामना न करना पड़े। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को मेला क्षेत्र में पर्याप्त फायर सिलेंडर, सेफ्टी इक्विपमेंट, अग्निशमन वाहन आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
             जिलाधिकारी ने पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था (पानी के टैंकरों), अस्थायी टॉयलेटों की व्यवस्था, प्रतिदिन व्यापक साफ-सफाई व फोगिंग, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार आदि हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, चिकित्सा कैंप/टीम, हॉस्पिटल की मैपिंग आदि करने के निर्देश दिए।
            बैठक ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण लक्ष्मी एन, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, एस0पी0 सिटी राजीव कुमार सिंह, एस0पी0 यातायात राजेश कुमार तिवारी, सचिव मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण आशीष कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर