लेन देन के विवाद में युवक की हत्या

Subscribe






Share




  • National News

लेन देन के विवाद में युवक की हत्या

छाता -छाता क्षेत्र के गांव तरौली जनूबी में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। 

मारपीट में 40 वर्षीय व्यक्ति सुल्तान की मृत्यु हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई शेरा ने गांव के ही सुनिल, राहुल, राजा,विक्की,विष्णु पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। 

 छाता थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर