योग को जीवन में अपनाने का लिया संकल्प

Subscribe






Share




  • International News

बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग को जीवन में अपनाने का लिया संकल्प

मथुरा, 21 जून। (कान्हा गौतम) किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने की।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अग्रवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने दैनिक जीवन में योग को आत्मसात कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर अग्रसर होंगे।

महाविद्यालय के मैदान में महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी रुचि द्विवेदी के निर्देशन में तमन्ना सिंह एवं सहयोग सिंह ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योगाभ्यास में उपस्थित सभी शिक्षकों, एनसीसी कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार कौशिक ने किया। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नवीन अग्रवाल ने गगनभेदी नारों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम में प्रो. चिंतामणि देवी, डॉ. अजय उपाध्याय, डॉ. रामदत्त मिश्रा, डॉ. सुरेश सिंह, रामकिशन शर्मा, हीरालाल शर्मा, प्रवेश कुमार, संतोष कुमार, प्रेम चौकीदार, यशपाल सहित एनसीसी कैडेट्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर