शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अनिवार्य - श्लोक कुमार

Subscribe






Share




  • National News

आज दिनांक 21.06.2026 को 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, मथुरा में पुलिस बल की शारीरिक दक्षता और मानसिक सुदृढ़ता हेतु योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के साथ अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव से मुक्त करना, उनकी कार्यकुशलता को बढ़ाना तथा उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। योगाभ्यास के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार द्वारा उपस्थित समस्त बल को संबोधित करते हुए यह संदेश दिया गया कि अनुशासित एवं संवेदनशील पुलिसिंग के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अनिवार्य है, जिसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण अनिवार्य रूप से दैनिक जीवन में नियमित योग और प्राणायाम को आत्मसात करें।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर