मथुरा- हाईवे पर तारकोल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, आधे घंटे तक थमा ट्रैफिक

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 21 मई 2026

मथुरा के जैत थाना इलाके में बुधवार को आझई फ्लाईओवर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तारकोल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रहा था। कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक धू-धू कर जलने लगा।

स्थिति बिगड़ती देख चालक ने तुरंत ट्रक से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने भी मदद करते हुए केबिन में रखा कुछ जरूरी सामान सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सूचना मिलते ही जीएलए यूनिवर्सिटी की फायर ब्रिगेड सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग बेहद तेज होने के कारण दमकल की गाड़ियों को कई बार पानी भरना पड़ा। करीब 30 मिनट बाद सरकारी फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और संयुक्त प्रयास से आग पर नियंत्रण पाया गया।

फायर ऑफिसर प्रमेन्द्र और नरेश के मुताबिक, ट्रक में तारकोल भरा होने की वजह से लपटें तेजी से फैल गई थीं। फिलहाल आग लगने की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

उधर, हाईवे पर उठते धुएं और जलते ट्रक को देखकर जैत पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसी बड़े हादसे से बचने के लिए पुलिस ने एहतियातन दिल्ली-मथुरा हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए रोक दिया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आग बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रैफिक दोबारा शुरू कराया गया।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर