मथुरा- जिला जेल में कैदी ने किया सुसाइड

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 26 मार्च 2026

मथुरा की जिला जेल से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

मृतक की पहचान 57 वर्षीय सुरेश पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई है, जो गोवर्धन थाना क्षेत्र के महरौली गांव का रहने वाला था। वह एनडीपीएस एक्ट के तहत मई 2025 से जिला कारागार की बैरक नंबर दो में बंद था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह काफी समय से जमानत न मिलने के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

बताया जा रहा है कि बुधवार और गुरुवार की रात के बीच करीब 2 बजे सुरेश शौचालय के लिए बैरक से बाहर गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को शक हुआ। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा, तो सुरेश ने अपने कपड़े का फंदा बनाकर गेट की कुंडी से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

घटना के तुरंत बाद जेल कर्मचारियों ने उसे नीचे उतारकर जेल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जांच में यह भी सामने आया है कि सुरेश की जमानत को लेकर परिवार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन 24 मार्च को भी उसका मामला सुनवाई में शामिल नहीं हो सका। बताया गया कि घटना से पहले उसने अपने पिता से फोन पर बात कर नाराजगी जाहिर की थी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर