मथुरा- विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाई गंभीर आरोप

Subscribe






Share




  • National News

रॉकी गुप्ता। मथुरा 26 मार्च 2026

मथुरा के जमुनापार इलाके में एक विवाहिता की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव का पैनल के जरिए पोस्टमार्टम कराया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या फिर कोई साजिश।

इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति राकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के अन्य लोग घर से गायब हो गए थे। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

मृतका की पहचान 25 वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2020 में सामोली गांव से पानी गांव निवासी राकेश के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय राकेश को शराब की लत लग गई, जिससे घर में अक्सर झगड़े होने लगे।

घटना की जानकारी सबसे पहले कृष्णा की बड़ी बहन पार्वती को मिली, जिसके बाद उसने परिवार को सूचित किया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें कृष्णा का शव मिला।

मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि घटना वाले दिन राकेश ने शराब के नशे में अपने कुछ परिचितों को घर बुलाया था। आरोप है कि सभी ने मिलकर कृष्णा की हत्या की और बाद में इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर