संस्कृति विवि के 10 विद्यार्थियों का रुद्रा रिसर्च वर्क्स ने किया चयन

Subscribe






Share




  • States News

किशन चतुर्वेदी। मथुरा 26 मार्च 2026

संस्कृति विश्वविद्यालय के बीबीए, एमबीए के 10 विद्यार्थियों को रुद्रा रिसर्च वर्क्स ने अपने यहां अच्छे वेतनमान पर नौकरी देने के लिए चयनित किया है। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों के इस चयन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है। 
संस्कृति प्लेसमेंट सेल के आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि रुद्रा रिसर्च वर्क रिसर्च के क्षेत्र में कंटेंट राइटिंग के लिए बच्चों का चयन करती है। कंपनी ने संस्कृति विवि के एमबीए बीबीए के 10 विद्यार्थियों को अपनी कंपनी के लिए चयनित किया है। कंपनी से आए चयनकर्ताओं ने कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी रिसर्च स्कालर्स को उनके पेपर तैयार कराने में विशेषज्ञता रखती है। 
कंपनी में चयनित संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में दिव्या सक्सैना, भूमि चौधरी, संस्कृति पांडे, टिनो टेंडा, मेघा राधौर, अंकित सिंह, शिवानी ओझा, प्रगति चौधरी, सुरभि विनायक, रोहित शर्मा हैं। संस्कृति विवि की सीईओ श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों के इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर