मथुरा- नहर में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 06 अप्रैल 2026

मथुरा जनपद के मगोर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। यह मामला सौंख चौकी अंतर्गत गांव लालपुर का है, जहां करीब सवा दस बजे नहर किनारे से गुजर रहे ग्रामीणों ने पानी में बहता शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और मौके पर जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद युवती की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच में शव पर किसी तरह के स्पष्ट चोट के निशान सामने नहीं आए हैं, हालांकि स्थानीय लोग इसे हत्या का मामला मान रहे हैं और शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस आसपास और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर सुराग जुटाने में लगी है।

गोवर्धन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल युवती की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर