मथुरा- चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, तीन लोग कूदकर बचे

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 13 मार्च 2026

मथुरा में शुक्रवार को आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक स्कॉर्पियो कार अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना थाना हाईवे क्षेत्र में जय गुरुदेव पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां देखते ही देखते पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा।

जानकारी के अनुसार काले रंग की स्कॉर्पियो मथुरा से आगरा की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक इंजन की तरफ से धुआं उठने लगा। चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया, लेकिन कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

कार को छोटी कोसी निवासी योगेश कुमार, पुत्र केदार सिंह चला रहे थे। गाड़ी में उनके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे। आग भड़कते ही तीनों तुरंत वाहन से बाहर निकल आए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।

हाईवे पर जलती कार को देखकर गुजर रहे वाहनों की रफ्तार कुछ समय के लिए धीमी हो गई और आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर