मथुरा- विश्राम घाट पर यमुना में मिला नवजात शव, हड़कंप

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 13 मार्च 2026

मथुरा के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल विश्राम घाट पर गुरुवार सुबह यमुना नदी में एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6 बजे स्नान और पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्वामी घाट के पास पानी में शव को तैरता हुआ देखा, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को नदी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिशु का शव यमुना के बहाव के साथ बहते हुए घाट के पास आकर रुक गया था। इस घटना का वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया और लोगों में दुख के साथ नाराजगी भी देखने को मिली।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस अमानवीय कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है ताकि पता चल सके कि नवजात को किन परिस्थितियों में नदी में फेंका गया। मामले की जांच जारी है।

यह भी देखें- मथुरा में क्या कह गए योगी?

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर