अपराधी की बोलेरो और बाइक का अधिग्रहण

Subscribe






Share




  • National News

महावन , जनपद मथुरा दिनांक- 15.07.2026

थाना महावन पुलिस द्वारा 68-F(2)-एन0डी0पी0एस0 के तहत अपराधी की 01 कार बुलेरो, 01 मोटर साइकिल स्पलेन्डर व 01 आवासीय जमीन कुल कीमत करीब 1,42,55,821/ - रुपये संपत्ति के अधिग्रहण की कार्यवाही की गई।

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं पुलिस अधीक्षक महोदय (सुरक्षा) के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी महावन के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना महावन द्वारा, थाना महावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 134/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त पुष्पेन्द्र पुत्र नेकसेराम नि0 ग्राम पचावर थाना महावन मथुरा के विरुद्ध धारा 68-F(2)-एन0डी0पी0एस0 के तहत प्रचलित कार्यवाही के क्रम में सक्षम प्राधिकारी व प्रशासक, तस्कर मुद्रा छलसाधक (सम्पत्ति सम्पहरण) अधिनियम 1976 एवं स्वापक एवं विदेशी औषधि व मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 दिल्ली द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में अभियुक्त पुष्पेन्द्र द्वारा स्वापक औषधि व मनः प्रभावी पदार्थ (गांजा) की अवैध बिक्री कर क्रय की गयी चल/अचल सम्पत्ति अभियुक्त पुष्पेन्द्र के नाम महिन्द्रा बोलेरो कार (पंजीकरण संख्या UP 85 CB 6494) व अभि0 की मां श्रीमती केला देवी के नाम ग्राम पचावर में (आवासीय भूमि) खसरा नं0 3032 संपत्ति पहचान संख्या 957 रकवा 278.70 वर्ग मी0 अभि0 के भाई जितेन्द्र के नाम मोटरसाईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस (पंजीकरण संख्या UP 85 CF 8318) जिनकी कुल कीमत करीब 1,42,55,821/- की कुर्की(अधिग्रहण)/जब्तीकरण की कार्यवाही आज दिनांक 15.07.2026 को सक्षम अधिकारीगण की उपस्थिति में सम्पत्ति/प्लाटों पर बोर्ड लगाते हुये नियमानुसार मुनादी एवं वीडियो ग्राफी कराकर की गई । 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर