ब्रेकिंग न्यूज़ नाले में गिरी कार, चार युवकों की मौत, दुर्घटना के बाद पेश आए दो दु:खद पहलू

Subscribe






Share




  • National News

योगेश खत्री/मनीष शर्मा

टीटीआई न्यूज़ (टीवी टुडे इंडिया)
मथुरा उत्तर प्रदेश 19 फरवरी 2026

श्री कृष्ण नगरी मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें चार युवकों की मौत हो गई है, जो एक सगाई समारोह में भाग लेने राजस्थान के डीग (भरतपुर) जा रहे थे।
कार संख्या यूपी 85 सीवी 9856 में सवार चारों युवक महावन से गोवर्धन होते हुए बाईपास मार्ग के जरिए डीग (भरतपुर) जा रहे थे। रास्ते में नगला देवीय के समीप नाले की पुलिया संकरी होने के कारण कार उसमें जा गिरी, जिससे चारों युवकों की मौत हो गई। मृत युवकों में तीन मथुरा के महावन क्षेत्र के रहने वाले थे जबकि एक हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला था।

मृतकों के नाम राहुल, अमित और मोहित आदि बताए गए हैं, जिनमें से दो लॉ स्टूडेंट थे। 
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एक युवक ने अपना मोबाइल और कपड़े बाहर छोड़कर कार समेत नाले में गिरे युवकों को बचाने के लिए उसमें कूदा। इस मध्य कोई उसके कपड़े और मोबाइल ही उड़ा ले गया।

वहीं इस घटना के बाद घटनास्थल को लेकर मथुरा की मगोर्रा और गोवर्धन पुलिस में सीमा विवाद भी छिड़ा है। घटना के यह दोनों बिंदु बेहद चिंतनीय हैं, जिनके दृष्टिगत जहां एक ओर युवकों को बचाने के लिए नाले में कूदे युवक के मोबाइल और कपड़ों की बरामदगी होनी चाहिए, वहीं दूसरी ओर पुलिस की कार्यप्रणाली में भी सुधार लाया जाना चाहिए।

Watch Video-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500