बृज के कुंड सरोवरों का होगा, बृज संस्कृति धरोहर के रूप में संरक्षण

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 20 फरवरी 2026

आज दिनांक 19/02/2026 को मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी, जिला गंगा समिति, मथुरा डॉ पूजा गुप्ता (IAS) की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसका संचालन प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग मथुरा श्री वेंकटा श्रीकर पटेल (IFS) द्वारा किया गया।
 बैठक में मुख्य रूप से सालिड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, ई-वेस्ट, सीएनडी वेस्ट एवं बायोमेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल के संबंध में निगरानी एवं समय-समय पर उनका परीक्षण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

जिला गंगा समिति मथुरा द्वारा तहसील गोवर्धन स्थित राधा कुंड वन ब्लॉक एवं मल्याहरण कुंड की साफ सफाई का कार्य प्रारंभ करते हुए जलकुंभी निकासी के कार्य की शुरुआत कर दी गई है। जिला गंगा समिति मथुरा द्वारा एक आदर्श वाटर बॉडी के रूप में उक्त दोनों स्थलों की साफ सफाई एवं जीणोद्धार कराया जा रहा है। जिस पर जिला पर्यावरण समिति के सदस्य श्री रामदास चतुर्वेदी द्वारा अपना सुझाव समिति की समक्ष रखते हुए बताया गया कि नगर निगम के क्षेत्र अंतर्गत जो भी पार्क है उनको जन भागीदारी के द्वारा  विकास कराया जा सकता है साथ ही उक्त की भांति ही ब्रज की धरोहरों में से एक तालाब एवं कुंड का भी विकास जन भागीदारी एवं विभागीय सहयोग से कराया जा सकता है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए उनको चिन्हित करने हेतु अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया।

विशेष आमंत्रित सदस्य जिला गंगा समिति श्री जगन्नाथ पोद्दार द्वारा समिति की समक्ष सुझाव रखते हुए बताया गया कि वर्षा कल के दौरान यमुना नदी में बाढ़ का खतरा अत्यधिक होता है एवं यमुना नदी की सतह की सफाई व ग्राउंड लेवल डिस्चार्ज हेतु यमुना नदी में मथुरा से वृंदावन तक डिसिल्टिंग कराया जाना अत्यधिक आवश्यक है।  जिस पर नोडल अधिकारी जिला गंगा समिति द्वारा समिति की समस्त सदस्यों को अवगत कराया गया कि यमुना नदी की डिसिल्टिंग हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली से यथावश्यक सहयोग स्थापित किया जाएगा।
साथ ही श्री जगन्नाथ पोद्दार द्वारा पेड़ों की सुरक्षित जीवन निर्वहन हेतु पक्के निर्माण में मा. एनजीटी के आदेशों के अनुपालन हेतु 1 मीटर की जगह छोड़े जाने के लिए संबंधित विभागों से अनुरोध किया। जिस पर महोदया द्वारा मा. एनजीटी के आदेशों के अनुरूप ही निर्माण कार्य कराए जाने हेतु संबंधित विभाग के अध्यक्षों को निर्देशित किया गया।
जिला पर्यावरण समिति के सदस्य श्री मनोज सक्सेना द्वारा समिति के समक्ष सुझाव प्रकट करते हुए बताया गया कि यमुना नदी में कूड़ा-करकट की रोकथाम हेतु नविको के साथ बैठक आयोजित की जा सकती है जिसमें उनको यमुना नदी को स्वच्छ रखने हेतु यथा आवश्यक सहयोग लेने हेतु प्रति नाव एक डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। 
जिला पर्यावरण समिति के सदस्य श्री धीरज कुमार द्वारा ईंट भट्टों द्वारा फैलाई जा रहे प्रदूषण के संबंध में समिति के समस्त सदस्यों को अवगत कराया गया जिस पर सदस्य संयोजक, जिला गंगा समिति/ प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग मथुरा द्वारा क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मथुरा को निर्देशित किया गया कि शासनादेश के अनुरूप ही ईट भट्टो की एनओसी जारी की जाए।
साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि वन विभाग मथुरा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अनेक प्रयास करता है जिसमें अब पेट्रोल पंप की एनओसी प्राप्त करने हेतु अब पेट्रोल पंप संचालकों से कम से कम 10 पेड़ लगाने हेतु अपेक्षा की जाएगी।

उपरोक्त बैठक में समस्त संबंधित अधिकारी गण एवं सम्मानित सदस्य गण उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर