सभी विद्यालय अपने विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ें

Subscribe






Share




  • National News

ब्रज वैभव अभियान के अंतर्गत 100 से अधिक स्कूलों के प्रबन्धकों के साथ बैठक हुई संपन्न।

जिलाधिकारी ने विद्यालयों में नियमित स्वच्छता अभियान चलाने तथा परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के निर्देश दिए।

छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण, वृक्षारोपण आदि के प्रति प्रोत्साहित करें- जिलाधिकारी।

छात्र-छात्राओं में जिम्मेदारी की भावना को विकसित करें।

मथुरा 24 अगस्त 2026/ जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी की अध्यक्षता ने ब्रज वैभव अभियान के संबंध में जिले के 100 से अधिक स्कूलों के प्रबन्धकों / प्रधानाचार्यों के साथ बैठक हुई संपन्न। बैठक में जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह ने विद्यालयों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने और जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
          जिलाधिकारी ने कहा कि मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ, सुंदर, दिव्य और व्यवस्थित बनाने की इस महाअभियान मुहिम में शिक्षण संस्थानों, वि‌द्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित 'ब्रज वैभव अभियान' के तहत संत समाज, प्रबुद्धजनों और विद्यालयों के सहयोग से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और सांस्कृतिक गौरव को पुनर्जीवित करने के कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें स्कूली बच्चों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
             जिलाधिकारी ने वि‌द्यालय को निर्देशित किया कि सभी विद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं एवं अध्यापकों को भी इस अभियान से जोड़े, जिससे बच्चे भी साफ-सफाई की अहमियत समझ सकें। जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी विद्यालय अपने-अपने स्तर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ें। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में महीने में कम से कम दो दिन श्रमदान आयोजित करने का आह्वान किया, ताकि छात्र-छात्राओं में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।
             बैठक में हार्टफुलनेस फाउंडेशन के जिला समन्वयक एवं सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक निशान्त शर्मा ने कहा कि “ब्रज श्रीकृष्ण जी की जन्मस्थली है। हम यहां दर्शन करने आते हैं और अनजाने में कचरा छोड़ जाते हैं। उन्होंने लोगों से ब्रज की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। बैठक में स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों और स्कूल प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को अभियान का सक्रिय भागीदार बनाने तथा उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर चर्चा की।
          बैठक में जिले के 100 से अधिक स्कूलों ने सहभागिता की। बैठक में सीबीएसई के जिला समन्वयक शैलेंद्र सिंह ग्रेवाल सहित मथुरा इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान सभी विद्यालयों से ब्रज की स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और श्रमदान जैसे अभियानों को नियमित रूप से संचालित करने का आह्वान किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर