संस्कृत भारती ने घोषित किए कार्यक्रम संयोजक

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 22 अगस्त 2026

संस्कृत भारती ब्रजप्रांत मथुरा द्वारा श्रावण पूर्णिमा 28 अगस्त को विश्व संस्कृत दिवस के उपलक्ष में घर घर संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से संस्कृत सप्ताह मनाया जाएगा जिसमें विभिन्न कार्यक्रम निश्चित किए गए हैं और प्रत्येक कार्यक्रम के संयोजक घोषित किए गए हैं।

25 अगस्त को हवन पूजन व संस्कृत जागरुकता शोभायात्रा के साथ संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ होगा शोभायात्रा अटल्ला चौराहा वृन्दावन स्थित श्री राम मंदिर से अपराह्न तीन बजे प्रारंभ होकर वृन्दावन परिक्रमा मार्ग स्थित सोहम् आश्रम पर हवन पूजन के साथ सम्पन्न होंगी कार्यक्रम के संयोजक गंगाधर अरोड़ा एवं सहयोगी प्रदीप श्रीवास्तव होंगे।

26 अगस्त को जनसाधारण में संस्कृत भाषा के स्टीकर, बैनर, पत्रक, एवं संस्कृत वदतु पुस्तिका का वितरण कर घर घर प्रचार प्रसार किया जाएगा कार्यक्रम का शुभारंभ श्री दीर्घ विष्णु मंदिर घीया मंडी से किया जाएगा कार्यक्रम संयोजक रामदास चतुर्वेदी शास्त्री एवं सहयोगी अखिलेश गौतम होंगे।

27 अगस्त को विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं की प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल में होगी जिसमें श्रीमद्भगवद्गीता, सुभाषित, श्लोक वाचन एवं लेखन, संस्कृत भाषण और संस्कृत निबंध लेखन, ध्येय वाक्य व गायत्री मंत्र लेखन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी कार्यक्रम संयोजक श्यामसुंदर शर्मा एवं सहयोगी डा संजय शर्मा होंगे।
28 अगस्त श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन श्रावणी उपाकर्म व गायत्री जयंती एवं विश्व संस्कृत दिवस पर संस्कृत भाषा में शुभकामना संदेश दे कर समाज में संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षण पैदा किया जाएगा कार्यक्रम संयोजक गणेश शंकर पाण्डेय एवं सहयोगी रामदास चतुर्वेदी शास्त्री होंगे।

29 अगस्त को सार्वजनिक स्थानों पर घर घर तुलसी अभियान चलाया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण किया जाएगा कार्यक्रम संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर एवं सहयोगी संदीप चौधरी होंगे।

30 अगस्त को विद्वत गोष्ठी एवं सम्मान समारोह व प्रतिभागियों का पुरस्कृत वितरण सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल में होगा कार्यक्रम संयोजक डॉ धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं सहयोगी आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी होंगे।

31 अगस्त को संस्कृत जागरुकता शोभायात्रा राजकिय इण्टर कालेज से प्रारंभ होकर होली गेट हो कर सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर पर धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न होंगी कार्यक्रम के संयोजक गंगाधर अरोड़ा एवं सहयोगी योगेश उपाध्याय आवा होंगे।
इस प्रकार संस्कृत भारती मथुरा द्वारा जनपद में संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार कर संस्कृत सप्ताह में किया जाएगा।
डा धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, गंगाधर अरोड़ा, गणेश शंकर पाण्डेय, ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी,आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, प्रदीप श्रीवास्तव, हरस्वरुप यादव, रामदास चतुर्वेदी शास्त्री, योगेश उपाध्याय आवा,संदीप चौधरी, अखिलेश गौतम, मुरलीधर चतुर्वेदी आदि ने संस्कृत सप्ताह को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए अपील की है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर