श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हुई बैठक

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 22 अगस्त 2026

आज उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में आज आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों का खाका पेश किया गया। गोष्ठी के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने मेले और दर्शन की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की बुनियादी सुविधाओं को लेकर समीक्षा की और सभी संबंधित विभागों व अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े व आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर