संस्कृति विवि के 10 विद्यार्थियों का जेके टायर ने किया चयन

Subscribe






Share




  • States News

किशन चतुर्वेदी। मथुरा 23 मार्च 2026

संस्कृति विश्वविद्यालय के डिप्लोमा मैकेनिकल के 10 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित भारतीय कंपनी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लि. ने अपने यहां अच्छे वेतनमान पर नौकरी देने के लिए चयनित किया है। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों के इस चयन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।
संस्कृति प्लेसमेंट सेल के आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि देश की टायर निर्माता कंपनी जेके टायर एंड इंडस्ट्री लि. भारत की एक अग्रणी टायर निर्माता कंपनी है, जो 1977 से रेडियल टायर तकनीक में विशेषज्ञता रखती है। नई दिल्ली में मुख्यालय वाली यह कंपनी ट्रक-बस रेडियल सेगमेंट में भारत में अग्रणी है और 100 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति के साथ वैश्विक स्तर पर टायरों की एक पूरी श्रृंखला बनाती है। भारत में 9 और मेक्सिको में 3 संयंत्रों के साथ, कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता लगभग 3.5 करोड़ टायर प्रति वर्ष है। कंपनी यात्री कारों, वाणिज्यिक वाहनों (ट्रक/बस), ट्रैक्टरों, और दोपहिया/तिपहिया वाहनों के लिए टायरों का उत्पादन करती है।
कैंपस प्लेसमेंट के दौरान तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया में संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता का परिचय देते हुए बड़ी संख्या में सफलता हासिल की है। कंपनी ने संस्कृति विवि मैकेनिकल डिप्लोमा के अर्जुन कुमार, सत्यम कुमार सिंह, हेमराज, प्रदीप, प्रेम चंद्र, नरेश कुमार शर्मा, गौरव कुमार, गुड्डू यादव, दिनेश, मनीष कुमार निमेष हैं । संस्कृति विवि की सीईओ श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों के इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर