डॉ ममता रानी कौशिक को अतुल्य भारत पुरस्कार से नवाजा गया

Subscribe






Share




  • States News

कान्हा गौतम। मथुरा 23 मार्च 2026

डॉ ममता रानी कौशिक, असिस्टेंट प्रोफेसर, रसायन शास्त्र विभाग, किशोरी रमण पीजी कॉलेज, मथुरा को उनके शैक्षणिक, रिसर्च एवं सीवी के आधार पर रेडिएंट टैलेंट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस एवं ज्ञान उदय फाउंडेशन, अमरावती, महाराष्ट्र द्वारा ऑनलाइन मोड में अतुल्य भारत पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया है। इनके द्वारा एक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस, दो अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, दो एक दिवसीय वनडे वर्कशॉप, तीन सात दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम उनके कुशल संयोजन में आयोजित किए गए हैं। उनके लगभग 46 रिसर्च पेपर, 8 पुस्तकें एवं सैकड़ो से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वर्कशॉप एवं सेमिनारों में रिसोर्स पर्सन, हेड चेयर एवं पैनलिस्ट सहभागिता की है। इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रवीण कुमार अग्रवाल, बीएसए डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ ललित मोहन शर्मा, के आर गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ पल्लवी ने शुभकामनाएं दी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर