जाम की समस्या को लेकर यातायात अधीक्षक को दिया ज्ञापन

Subscribe






Share




  • States News

गुलशन शर्मा

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 4 मार्च 2021

आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित उर्फ़ निकुन्ज के साथ मथुरा महानगर में आए दिन लगने वाले जाम को लेकर यातायात पुलिस अधीक्षक कमल किशोर को अपना ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से यातायात पुलिस अधीक्षक कमल किशोर को प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया लोगों के द्वारा रोड को अतिक्रमण वा रोड पर अवैध रूप से बनाई गई पार्किंगों के कारण मथुरा महानगर जाम आए दिन हो रहा है। जाम के कारण लोग जल्दबाजी में दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं l मार्च महीना ब्रज के लिए महत्वपूर्ण माह है।

इस माह के अंतर्गत वृंदावन महा में कुंभ लग रहा है साथ ही फाल्गुन महीना होने के कारण होली का पूरे विश्व में बहुत बड़ा महत्व है इस कारण यहां पर लाखों श्रद्धालु हर साल इस महीने में आते हैं और जाम के कारण ब्रज की छवि हो रही है धूमल।

इस समस्या को मध्य नजर रखते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने आवश्यक कार्रवाई करने की मांग करी। ज्ञापन सौंपने वालों में सत्यदेव शर्मा, अर्जुन पंडित, श्याम शर्मा, हेमंत वर्मा, सुरेश चंद गुप्ता, कुलदीप शास्त्री, अंकित अग्रवाल, राज नारायण शर्मा, प्रवीण मिश्रा, मुकेश शर्मा आदि शामिल रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर