श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जन्म भूमि पहुंच योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल

Subscribe






Share




  • National News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जन्मभूमि पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन

मुख्यमंत्री  के रूप में 20वीं बार श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे योगी आदित्यनाथ, श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल

योगमाया और केशवदेव मंदिर में भी किया दर्शन-पूजन, परिसर में विधि- विधान से किया गौ-पूजन

माननीय मुख्यमंत्री जी ने उज्जैन से आए कलाकारों का बढ़ाया उत्साह, ब्रजवासियों को दीं असीम शुभकामनाएं

मथुरा 04 सितंबर 2026। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी अपने ब्रज प्रवास के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गोमाता का विधिवत पूजन किया (गौ-पूजन किया)। गौ-पूजन के पश्चात् माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूरे विधि-विधान व आस्था के साथ मुख्य गर्भगृह में विराजमान 'लाला' (बाल कृष्ण) के दर्शन और विशेष पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के रूप में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का यह उनका 20वां दर्शन रहा। मंदिर परिसर में आगमन पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

चांदी से सजे गर्भगृह की अद्भुत छटा निहारते रहे सीएम

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस विशेष और दिव्य पर्व पर जन्मभूमि के मुख्य गर्भगृह की दीवारों को चांदी की परत लगाकर बेहद अलौकिक रूप से सजाया गया था। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी काफी देर तक चांदी से सजे गर्भगृह की इस अद्भुत छटा और लाला के मनमोहक स्वरूप को भक्तिभाव से निहारते रहे। मुख्य गर्भगृह में दर्शन-पूजन के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी ने परिसर में ही स्थित योगमाया मंदिर, केशवदेव मंदिर और भागवत भवन में भी जाकर दर्शन-पूजन किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-शांति व समृद्धि की मंगल कामना की।

श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जन्मभूमि परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उनपर पुष्पवर्षा की और सभी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। माननीय मुख्यमंत्री जी ने जन्मभूमि परिसर में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे उज्जैन से आए कलाकारों के मध्य पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और साथ में फोटो भी खिंचवाईं। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी करीब 30 मिनट तक जन्मभूमि परिसर में रहे।

माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति।

कार्यक्रम में माननीय मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग श्री संदीप सिंह जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किशन चौधरी जी, माननीय विधायक मथुरा श्री श्रीकांत शर्मा जी, माननीय विधायक गोवर्धन श्री मेघश्याम सिंह जी, माननीय विधायक मांट श्री राजेश चौधरी जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री योगेश नौहवार जी, उत्तर प्रदेश गौ-सेवा आयोग के माननीय सदस्य श्री रमाकांत उपाध्याय जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र श्री पूरन लाल लोधी जी, महानगर अध्यक्ष श्री हरिशंकर राजू यादव जी, जिलाध्यक्ष श्री निर्भय पाण्डेय जी, राष्ट्रीय लोक दल से श्री प्रीतम सिंह जी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

अधिकारियों की उपस्थिति।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शैलजा कांत मिश्र जी, माननीय मुख्यमंत्री जी के सलाहकार श्री अवनीश कुमार अवस्थी जी, अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत जी, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी एन, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर