पर्व की पूर्व बेला में जन्माष्टमी उत्सव मनाया

Subscribe






Share




  • National News

चित्र परिचयः संस्कृति स्कूल आफ टूरिज्म एंड हास्पिटलिटी विभाग में जन्माष्टमी की पूर्व बेला में में मने जन्माष्टमी उत्सव का दीप जलाकर शुभारंभ करते स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के डीन डा. डीएस तोमर। 

संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली
मथुरा। संस्कृति स्कूल आफ टूरिज्म एंड हास्पिटलिटी में जन्माष्टमी की पूर्व बेला में जन्माष्टमी उत्सव मनाया। इस मौके पर विभाग के जयका क्लब के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री कृष्ण को प्रिय व्यंजनों से युक्त एक थाली सजाई। इन व्यंजनों की खास बात यह थी कि ये पाक कला की सभी युक्तियों का प्रयोग कर नए अंदाज में बनाए गए थे। 
जन्माष्टमी के महोत्सव के रूप में मनाए गए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की छह टीमों ने मिलकर इन व्यंजनों को तैयार किया। इन व्यंजनों में वासुंधी पुलाव, खाजा(एक विशेष प्रकार की मिठाई), लुची(विशेष प्रकार की पूरी), मसाला आलू, पूरन पोली (जिसे दाल और गुड़ की मिक्सिंग से भरकर तैयार किया गया), परंपरागत पंजीरी और मेवा से भरपूर पंचामृत शामिल था। इन सभी टीमों के सदस्यों ने कड़े परिश्रम और कुशलता के साथ दो-तीन घंटों में विभाग की किचन में ही यह सभी व्यंजन बनाए। व्यंजन तैयार होने के बाद भोग लगाया गया और प्रसाद के रूप में थालियां वितरित कीं। इस प्रसाद को एक निर्धारित कीमत पर विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में वितरित किया। 
विश्वविद्यालय में होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के इस अनूठे आयोजन की सभी ने प्रशंसा की। विद्यार्थियों के द्वारा तैयार किए गए व्यंजन उत्कृष्ट पाक कला के उपयोग के कारण सभी को बहुत स्वादिष्ट लगे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वाद लेकर इस प्रसाद की प्रशंसा की और विद्यार्थियों के इस आयोजन की खूब सराहना भी की। जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शेफ विकास, शेफ कपिल की देखरेख में इन सभी व्यंजनों को तैयार किया। असिस्टेंट प्रोफेसर शुभांगी सक्सैना, गगन शर्मा, विजय शर्मा, मोहित रस्तोगी के निरंतर सहयोग से सारे व्यंजन त्रुटि रहित तैयार किए गए। व्यंजन तैयार करने में विद्यार्थियों ने चावल, ड्राई फ्रूट्स, मैदा, गुड़, दाल, भारतीय मसाले, दूध, दही और शुद्ध घी का इस्तेमाल किया। इस सारे कार्यक्रम का संयोजन संस्कृति स्कूल आफ टूरिज्म एंड हास्पिटलिटी के विभाग प्रमुख डा. कुमार भास्कर ने किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर